नेपाल की तीसरी आंख की दिशा मोड़ी भारत ने,नो मेंस लैंड में नेपाली सीसीटीवी

अविकल उत्तराखण्ड ब्यूरो


चंपावत। नेपाल की तीसरी आंख भारत पर नजर रखेगी। नेपाल ने उत्तराखंड के चम्पावत जिले के बनबसा में नो मेन्स लैंड में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। यही नही कैमरों की दिशा भारत की सीमा की ओर की हुई थी। चंपावत जिला प्रशासन के विरोध के बाद कैमरे की दिशा बदली गई।

                                                                        
चंपावत के जिलाधिकारी सुरेंद्र नाथ पांडे ने साफ कहा कि नेपाल के कंचनपुर प्रशासन ने बनबसा में नो मैन्स लैंड में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर निगरानी के लिए ऐसी गतिविधि का विरोध किया जाएगा।

भारत ने नेपाल को साफ कह दिया कि उसे सीसीटीवी कैमरे की दिशा अपने इलाके की ओर रखनी चहिये।
इस बाबत दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक में भारत ने सीसीटीवी कैमरों के मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

डीएम ने कहा कि वार्ता के बाद कंचनपुर प्रशासन कैमरों की दिशा बदलने पर सहमत हो गया है।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *