त्रिवेंद्र राज में रोजगार व विकास की बयार -सुरेश जोशी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा,सालों से रुके प्रमोशन की बाधा भाजपा राज में दूर हुई। कांग्रेस गुटों में बंटी।

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। कांग्रेस के महंगाई पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के समय ही भाजपा संगठन ने भी पलटवार की कोशिश की। लंबे समय बाद पार्टी मुख्यालय में किसी वरिष्ठ व अनुभवी प्रवक्ता ने मोर्चा संभाला। कांग्रेस को कोसा और त्रिवेंद्र सरकार की उपलब्धियों का पिटारा खोला।

भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए

बुधवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस कई गुटों में बंटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बागेश्वर से चलने वाला बयान चकराता में आकर धराशाई हो जाता है। जोशी ने कहा 2012 से 2017 तक कांग्रेस के दौर में अनगिनत भ्रष्टाचार हुए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत की सरकार जन अपेक्षाओं पर खरी उतरी है और केन्द्र के साथ तालमेल के कारण उत्त्तराखण्ड में विकास और रोजगार की बयार आ गयी है।
     
       जोशी ने कहा भाजपा सरकार ने 5500 सरकारी अध्यापकों की नियुक्ति की है और 3100 गेस्ट टीचरों की भी नियुक्ति की है। इसके अलावा राज्य में विभिन्न वर्षों से रुके हुए प्रमोशन की सूची भी रोज जारी हो रही है। लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से हजारों युवाओं को नौकरी प्रदान की जा रही है।

जोशी ने कहा कि कांग्रेस के  कार्यकाल की अपेक्षा भाजपा सरकार में पीडब्ल्यूडी का बजट दोगुना हुआ है।केंद्र सरकार द्वारा 600 करोड़ सीआरएफ निधि के माध्यम से भी प्राप्त हुआ है जिसमें से की 500 करोड़ आज तक खर्च हो चुका है।

जोशी ने कहा राज्य सरकार ने सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव के लिए 16 सौ करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया है ।

जोशी ने प्रदेश सरकार की इच्छाशक्ति की तारीफ करते हुए कहा कि एनसीआरटी का सिलेबस हमने अपने प्रत्येक स्कूल में लागू करवाया है और 190 अटल आदर्श विद्यालय की प्रत्येक विकास खण्ड में स्थापना की गई है।

जोशी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किये है। कांग्रेस के कार्यकाल 2017 तक कुल 56 वेंटीलेटर थे जो अब 500 से भी अधिक हो गए है।

करोना जैसी वैश्विक महामारी में भी सरकार ने वार्ड बॉय, नर्स की बहुत बड़े स्तर पर भर्ती की हैं।
जोशी ने कहा कि 2022 में भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में जायेगी।





Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *