उत्त्तराखण्ड में 25 हजार किसानों को दिया तीन तीन लाख का कृषि लोन

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने किया वृहद कृषि ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ

25 हजार किसानों को कृषि के विभिन्न प्रयोजनों हेतु दिये गये तीन- तीन लाख तक के ऋण

प्रदेश के 101 स्थानों पर आयोजित किया गया कृषि ऋण वितरण का कार्यक्रम

पद्मश्री प्रेमचन्द्र शर्मा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। किसान आंदोलन के सुर्खियों के बीच भाजपा ने उत्त्तराखण्ड के 95 ब्लाक समेत 101 स्थानों पर हुए कार्यक्रम में 25 हजार किसानों को तीन तीन लाख के कृषि ऋण बांटे। देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बन्नू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में  दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण कृषि ऋण योजना के तहत तीन लाख रूपये तक के वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने  11 लाभार्थियों को तीन-तीन लाख का चेक वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खेती और बागवानी के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए पद्मश्री  प्रेमचन्द्र शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 95 विकासखण्डों एवं अन्य पांच स्थानों पर भी आयोजित किया गया। इस योजना के तहत 25 हजार लोगों को कृषि एवं कृषि यंत्रों, मत्स्य पालन, जड़ी-बूटी उत्पादन, मुर्गी पालन कुक्कुट पालन, मौन पालन आदि प्रयोजनों हेतु ऋण वितरण किया गया।


प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में  विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल,केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल, कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज,  मदन कौशिक,  सुबोध उनियाल, हरक सिंह रावत,  यशपाल आर्य,  अरविन्द पाण्डेय, राज्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या,  नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश एवं संबधित क्षेत्रों के विधायकगण उपस्थित रहे।

पद्मश्री प्रेमचन्द्र शर्मा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

किसानों की आर्थिकी में सुधार के लिए राज्य सरकार कर रही है अनेक प्रयास

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के आर्थिकी में सुधार के लिए अनेक प्रयास कर रही है। सरकार की किसानों के प्रति आत्मीय भाव एवं सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रही है। देश और प्रदेश के विकास के लिए जवानों और किसानों का सम्मान बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने एम.एस. स्वामीनाथन की सिफारिशों को धरातल पर लाने का कार्य किया है। किसानों को डेढ़ गुना एमएसपी दी जा रही है। मुख्यमंत्री श ने कहा कि रूड़की से दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना की शुरूआत की गई थी। इस योजना के अच्छे परिणाम मिले इसलिये इस योजना को आगे विस्तारित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान ईमानदारी की रोटी खाता है, किसानों को जो ऋण दिया गया था, उसका 60 प्रतिशत वापस लौटा चुके हैं।

ग्रामीण आर्थिकी को सुधारने के लिए बनाये जा रहे हैं ग्रोथ सेंटर

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि जब तक किसान एवं गांवों में लोगों को आय का अर्जन नहीं होगा, तब तक बाजार की स्थिति नहीं सुधर सकती। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए अलग-अलग थीम पर ग्रोथ सेंटर बनाये जा रहे हैं। अभी तक 107 ग्रोथ सेंटर स्वीकृत हो चुके हैं। आज ये ग्रोथ सेंटर स्थानीय लोगों की आजीविका को बढ़ाने में कारगर साबित हो रहे हैं। प्रदेश की सभी न्यया पंचायतों तक इन ग्रोथ सेंटर को विस्तारित किया जायेगा।

इस अवसर पर सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक  विनोद चमोली, श्री हरवंश कपूर, गणेश जोशी,  खजानदास,  मुन्ना सिंह चौहान,  सहदेव पुण्डीर, उमेश शर्मा काऊ, एंग्लो इण्डियन विधायक जार्ज आईवन ग्रेगरी मैन, मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव सहकारिता  आर मीनाक्षी सुंदरम आदि उपस्थित थे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *