महंगाई पर कांग्रेस सड़क पर उतरी.भाजपा सरकार का पुतला फूंका

कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में किया में प्रदर्शन

-सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल-प्रीतम सिंह

देहरादून। आसमान छूती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला फूंका। देहरादून में अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Uttarakhand congress


इस अवसर पर अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई चरम पर होने के कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। बिजली, पानी एवं अनाजों के दाम बेतहाशा बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें महंगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने मंहगाई से देश की जनता का बुरा हाल कर दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में 450 रुपये का रसोई गैस सिलेण्डर 700 रुपये पार कर गया है। पेट्रोल 80 तथा डीजल 75 रुपये पर पहुंच गया। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने पर महंगाई कम करने और दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का नरेन्द्र मोदी ने वादा एक जुमला साबित हुआ।


प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की आड़ में भारत की आत्मा को किस तरह मारा जा रहा है, इसका ताजा उदाहरण मोदी सरकार द्वारा बनाए गए किसान विरोधी कानून हैं, जिन्हें संसद में अलोकतांत्रिक तरीके से पास कराया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के नाम पर लगाए गये लाॅकडाउन में देश का मजदूर और किसान सड़कों पर तपती धूप में चलने को मजबूर था और आज देश का अन्नदाता सड़कों पर कडकडाती ठंड में रात बिताने को मजबूर है। देश की जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका सबक जरूर सिखाएगी।
प्रदर्शनकारियों में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व मंत्री दिनेश अ्रगवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, पूर्व विधायक राजकुमार, गोदावरी थापली, ताहिर अली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, नवीन पयाल, गरिमा दसौनी, संदीप चमोली, कमरखान ताबी, गिरीश पुनेड़ा, राजेश चमोली, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, डाॅ0 प्रदीप जोशी, शांति रावत, मंजुला तोमर, प्रणीता बडोनी, विकास नेगी, नवनीत कुकरेती, जगदीश धीमान, भूपेन्द्र नेगी, कमलेश रमन, पायल बहल, मामचन्द, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, राजेश परमार, विजय कुमार गुप्ता, दिवान बिष्ट, राजेन्द्र खन्ना, सागर लाम्बा, देविका रानी, जगदीश चौहान, नारायण ठाकुर, मोहित नेगी, सचिन थापा, एतात खान, हरिकृष्ण भट्ट, मनीष, रमेश सुनित सिंह राठौर, कुमार मंगू, हुकम ंिसह गडिया, उषा मल्ला, मीना रावत, उर्मिला थापा, संतोष सैनी आदि अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *