वरिष्ठ पत्रकार प्रभात डबराल की पत्नी का दिल्ली एम्स में निधन

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सूचना आयुक्त प्रभात डबराल की धर्मपत्नी किरन डबराल का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार की सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। उन्हें बुधवार की रात एम्स में भर्ती कराया गया था।किरन डबराल दिल्ली नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर के पद पर रही थी। कुछ साल पहले उन्होंने वीआरएस ले लिया था।उनके पुत्र व पुत्री मुम्बई व सिंगापुर से दो दिन पहले दिल्ली पहुंच गए थे। मूलतः कोटद्वार निवासी प्रभात डबराल की पत्नी के निधन पर पत्रकार, राजनीतिक व सामाजिक संगठन ने संवेदना प्रकट की है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को लोधी रोड दिल्ली के विद्युत शवदाह गृह में सांय 4 बजे किया जाएगा। उन्होंने देहदान का फैसला किया था।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *