बोस की जयंती पर विवेकानंद निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम आयी डी.डब्ल्यू.टी कॉलेज की बीएड की छात्रा सौम्या को 1 लाख, डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र उज्जवल शर्मा को 75 हजार एवं बाल गंगा महाविद्यालय सैन्दूल कैमर की छात्रा अंजलि ममगाईं को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 50 हजार व प्रमाण पत्र दिया।

निबंध प्रतियोगिता में कुल 5229 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया

बोस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेता भी हुए सम्मानित

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून
उत्त्तराखण्ड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नेताजी  सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्वामी विवेकानंद  राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के जनता दर्शन हॉल में राष्ट्रीय युवा चेतना दिवस एवं सुभाष जयंती पर यह पुरस्कार दिए।

Bos jayanti

इसके अलावा युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘‘ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस युवाओं की प्रेरणा’’ विषय पर राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून के गौतम खट्टर ने प्रथम, अल्मोड़ा की हिमानी दुर्गापाल ने द्वितीय एवं नैनीताल के रोहित सिंह रावत एवं हरिद्वार की कुमारी अक्षी गौड़ ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Bos jayanti

      मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि शीघ्र ही राज्य में युवा आयोग का गठन किया जायेगा।  उन्होंने कहा कि आज के युवा हर क्षेत्र में अपडेट हैं वे अपनी आकांक्षाओं को पूर्ण कर स्वयं के भाग्य विधाता बन सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जो वीर गाथायें तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है उसे हमारे विश्वविद्यालयों को आगे बढ़ाना होगा ताकि हमारी भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़े तथा देश व दुनिया को भी इसकी जानकारी हो सके।

Bos jayanti

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भारत सरकार ने उन्हें जो सम्मान दिया है वह सराहनीय है। वे सच्चे अर्थों में देश के सच्चे सपूत थे। इसी प्रकार स्वामी विवेकानन्द ने तमाम देशों का भ्रमण कर लोगों को भारत की संस्कृति से परिचित कराया।

Bos jayanti

      उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा चेतना दिवस से 23 जनवरी तक युवा चेतना और ऊर्जा में नवीन प्रवाह गतिमान करने के उद्देश्य से युवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसमें उच्च शिक्षा विभाग एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। ’’स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों की उत्तराखण्ड राज्य में प्रासंगिकता’’ विषय पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 5229 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस पखवाड़े में 1005 रक्तदाताओं द्वारा 545 यूनिट रक्तदान किया गया।

Bos jayanti


    
      इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट ने, स्वामी नरसिम्हानन्द, प्रो. संजय कुमार व मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने  सुभाष चन्द्र बोस व स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन के बारे में जानकारी दी।
      कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, उच्च शिक्षा उन्नयन परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ कुमकुम रौतेला, प्रो. एच. सी. पुरोहित, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *