तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की सम्मान राशि 10-10 हजार बढ़ी

वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदान किये राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार

राज्य के 13 जनपदों की 21 महिलाओं एवं किशोरियों तथा 22 आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को किया गया पुरस्कृत

अगले वर्ष से राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार के रूप में 21 हजार के स्थान पर दिये जायेंगे 31 हजार। आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेंगे 11 हजार के स्थान पर 21 हजार रूपये – मुख्यमंत्री ने की घोषणा

अनाथालयों में पले पढ़े युवक युवतियों को सरकारी सेवा में 5 प्रतिशत आरक्षण की की गई है ।
खेती बागवानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को दी जायेगी ब्याज मुक्त 03 लाख की धनराशि

देहरादून।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की 21 महिलाओं व किशोरियों को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली तथा 22 आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मानित किया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अनुसार अगले वर्ष से राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की धनराशि 11 हजार से बढ़ाकर 21 हजार की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सुश्री उन्नति बिष्ट, श्रीमती संगीता थपलियाल, श्रीमती गीता मार्य को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति तथा विभागीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन, कम्युनिटी सर्विलांस आदि कार्यों के लिये आंगनबाड़ी कर्मियों, श्रीमती सुधा, कुमारी सीमा तथा कु. फातिमा को  सम्मानित किया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि भूमि के कागजातों में पति के साथ पत्नी का नाम जुड़ने से उन्हें ऋण आदि सुविधा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से महिलाओं को 50 लाख तक की सम्पति क्रय करने पर मात्र एक रुपए शुल्क लिये जाने की बात कही। अभी महिलाओं को 25 लाख की रजिस्ट्री पर 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है।

देहरादून जनपद के पुरस्कार पाने वालों को मुख्यमंत्री ने स्वयं सम्मानित किया जबकि अन्य को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बन्धित जनपदों में विधायक गणों एवं जिलाधिकारियों की उपस्थिति में यह पुरस्कार प्रदान किये गये।

जनपदों में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित

सुश्री प्रीति भण्डारी, कु. शिवानी आर्या, सुश्री गुंजन बाला, सुश्री जानकी चन्द, सुश्री शशि देवली, डॉ. पुष्पांजलि अग्रवाल, श्रीमती कंचन भण्डारी, मालविका माया उपाध्याय, श्रीमती सुमन वर्मा, कु. शीतल, श्रीमती मधु खुगशाल, सुश्री कीर्ति कुमारी, सुश्री बबीता रावत, सुश्री ज्योति उप्रेति, मीनू लता गुप्ता, श्रीमती हर्षा रावत, श्रीमती सुमति थपलियाल, श्रीमती चन्द्रकला राय।

जनपदों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार से सम्मानित


श्रीमती नीता गोस्वामी, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती पुष्पा हरड़िया, श्रीमती हेमा बोरा, श्रीमती अंजना रावत, सुश्री पूनम, सुश्री आसमा, सुश्री सुमनलता यादव, श्रीमती गंगा बिष्ट, कु. समारोज, श्रीमती निर्मला पाण्डेय, श्रीमती चन्द्रकला चन्द्र, श्रीमती अर्चना देवी, कु. रोशनी, श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती लक्ष्मी देवी, ललिता देवी, श्रीमती कुसुम मेहर, श्रीमती बीना चौहान।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *