पुण्यतिथि पर अटल के साथी स्वर्गीय देवेंद्र शास्त्री को भूल गए मंत्री-विधायक

भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व एमएलसी स्वर्गीय देवेंद्र शास्त्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून।  अटल बिहारी वाजपेयी के साथी व राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की नींव के पत्थर स्व.  देवेन्द्र शास्त्री को बहुमत की भाजपा के मंत्री-विधायक भूल गए। सिर्फ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने फेस बुक के जरिये स्वर्गीय शास्त्री को याद किया जबकि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने स्वंय मौजूद रहकर शास्त्री जी को याद किया। मौका था स्वर्गीय शास्त्री की पुण्यतिथि का। भाजपा नेता सुभाष बड़थ्वाल ने स्वर्गीय शास्त्री की याद में लयबद्ध गीत प्रस्तुत किया।

युवावस्था में अटल बिहारी के साथ देवेंद्र शास्त्री

भाजपा कार्यालय में सुबह 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन था। लेकिन 57 विधायकों में से एक भी समर्पित संघ प्रचारक व पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय देवेंद्र शास्त्री की तस्वीर पर माला चढ़ाने नहीं पहुंचा। सांसदों में सिर्फ नरेश बंसल मौजूद थे।


      पुण्यतिथि पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि देवेंद्र शास्त्री ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन और राष्ट्रवादी  विचारों को जन जन तक पहुंचाने में लगाया।  उन्होंने कहा कि उनके त्यागपूर्ण जीवन से पार्टी कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए।
         उन्होंने स्वर्गीय देवेंद्र शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रवादी विचारों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने  आरएसएस ,  जनसंघ,  जनता पार्टी व  भाजपा के नेता के रूप में जो योगदान समाज के लिए दिया है वह हम सबके लिए सदैव  अविस्मरणीय रहेगा व उनके जीवन से हम हमेशा  प्रेरणा लेते रहेंगे।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने फेसबुक में दी श्रद्धांजलि


 
     इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र भसीन ने कहा कि गढ़वाल में पैदा हुये स्व.  देवेन्द्र शास्त्री की गिनती संगठन की नीव रखने वाले कार्यकर्ताओं में होती रही है।
    डॉ भसीन ने कहा कि स्वर्गीय शास्त्री ने पार्टी को अंकुरित करने के लिये बीज की भूमिका निभाई है । उनका जीवन राष्ट्र और हिंदुत्व के विचार के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने जहां जन प्रतिनिधि के रूप में  जनता की निश्वार्थ सेवा की वहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सींचने का भी काम किया है।


         इस अवसर पर दर्जाधारी  मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा शास्त्री जी का जीवन प्रेरणादायी है। उन्होंने प्रचारक के रूप में लगभग दो दशक कार्य करते हुये और उसके बाद जनसंघ व भाजपा के नेता के रूप में जो भूमिका निभाई उससे आज भी सभी प्रेरित होते है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि संसाधनों के अभाव   में संग़ठन को आगे बढ़ाया है हमे उनकी सादगी अनुशासित जीवन के आदर्शों पर चलकर  संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए।

  
        इस मौके पर  भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ. बालेस्वर पाल ,विनय ग़ोयल  स्वर्गीय शास्त्री के सुपुत्र ऋषिराज डबराल,   पुनीत मित्तल, सुभाष बड़थ्वाल,विनोद सुयाल, कमलेश उनियाल, इन्दु बाला, चौधरी अजीत सिंह,  मधु भट्ट, शिव प्रसाद ममगाई, शादाब शम्स सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय देवेंद्र  शास्त्री को   श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *