बच्चों को बांटी आवश्यक सामग्री
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक बृजभूषण गैरोला ने बद्रीपुर स्थित अपना घर बालिका धाम पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित की। साथ ही संस्था के संचालक मोहम्मद इलियास और सहयोगी कर्मियों को बच्चों की देखभाल, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया।
विधायक गैरोला ने कहा कि समाज के जरूरतमंद बच्चों की देखभाल, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए समर्पित संस्थाओं को सहयोग देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ऐसी संस्थाओं के सेवा कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर बद्रीपुर के पार्षद वीरेंद्र वालिया, नत्थनपुर के पार्षद मेहरबान सिंह भंडारी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा बिंजोला, मंडल उपाध्यक्ष आशीष कंडारी, डॉ. प्रमोद सिंह रावत, भाजपा नेत्री रेखा चमोली और संस्था के संचालक मोहम्मद इलियास मौजूद रहे।



