विधानसभा चुनाव के लिए यूकेडी ने खोले पत्ते

देखें, 16 प्रत्याशियों की पहली सूची

पहली सूची में ऐरी, पुष्पेश व आशीष

फाइव-लेयर चयन प्रक्रिया से तय हुए उम्मीदवार

सुरेंद्र कुकरेती ने घोषित किए 16 नाम

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मुकाबले की तैयारियों के बीच उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीदवारों की घोषण में यूकेडी ने भाजपा व कांग्रेस को पीछे धकेल दिया है।

दल ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की फाइव-लेयर चयन प्रक्रिया के तहत संसदीय बोर्ड की संस्तुति पर केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

पार्टी ने पहली सूची में वरिष्ठ, समर्पित और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है। प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, जनसरोकारों और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्ष को प्रमुख आधार बनाया गया है।

यूकेडी का कहना है कि मजबूत संगठनात्मक आधार के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरने और उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शेष विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द घोषित की जाएगी।

सूची की घोषणा के दौरान संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी भी मौजूद रहे।

पहली सूची में घोषित प्रत्याशी

विधानसभा क्षेत्रक्रमांकप्रत्याशी
पिथौरागढ़44काशी सिंह ऐरी
धारचूला48पुष्पेश त्रिपाठी
देवप्रयाग10पूर्ण सिंह कठैत
प्रतापनगर12पंकज व्यास
कर्णप्रयाग6आशीष नेगी
जागेश्वर53दिनेश कुंजवाल
राजपुर (अनुसूचित जाति)20देव चंद उत्तराखंडी
सल्ट49प्रताप सिंह
टिहरी13डी.डी. पंत
कपकोट46वरुण चंदोला
काशीपुर63प्रदीप चंद
नानकमत्ता (अनुसूचित जनजाति)69कैलाश सिंह पांगती
रामनगर61भुवन चंद
देहरादून कैंट21राजेंद्र सिंह नेगी
खानपुर32रितु कुड़ियाल जुयाल
घनसाली14चंदन सिंह राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *