दो मंदिरों का सौंदर्यीकरण, विधायक ने किया लोकार्पण

अविकल उत्तराखंड

डोईवाला। धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और उनके विकास से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलने के साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं। इसी कड़ी में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के शमशेरगढ़ में सोमेश्वर महादेव मंदिर और मां ज्वालपा मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य पूरे होने पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने उनका लोकार्पण किया।

वार्ड संख्या 98 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने दोनों मंदिरों में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रशांत खरोला, सोमेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष क्षितिज उपाध्याय, उपाध्यक्ष आनंद कंडवाल, शक्ति केंद्र संयोजक अजय सेठी, सूरज सिंह रफ्तार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *