अविकल उत्तराखंड
खाड़ी (टिहरी गढ़वाल)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में चतुर्थ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ए.के. सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट के साथ हुआ। इसके पश्चात पंचम सेमेस्टर के छात्र आर्यन ने मशाल प्रज्वलित कर खेल मैदान की परिक्रमा की तथा मशाल पंचम सेमेस्टर की छात्रा निधि को सौंपी। इस प्रकार खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संचालन की जिम्मेदारी क्रीड़ा प्रभारी डॉ. संगीता बिजलवान जोशी ने निभाई। प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका वर्ग), लंबी कूद, ऊँची कूद, चक्का फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक, कैरम एवं बैडमिंटन प्रमुख रहे। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में डॉ. अजीत सिंह एवं डॉ. सनवर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
बालक एवं बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप
बालक वर्ग में पंचम सेमेस्टर के छात्र सिद्धांत ने चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि पंचम सेमेस्टर के छात्र आर्यन उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में प्रथम सेमेस्टर की छात्रा साक्षी चैंपियन रहीं तथा प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनुराधा उपविजेता रहीं।

बालिका वर्ग की व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
- कैरम: प्रथम – पायल
- भाला फेंक: प्रथम – रीता, द्वितीय – आँचल, तृतीय – पायल
- चक्का फेंक: प्रथम – अनीशा, द्वितीय – आँचल
- गोला फेंक: प्रथम – रीता, द्वितीय – निधि, तृतीय – अनीशा
- लंबी कूद: प्रथम – रंजना, द्वितीय – साक्षी, तृतीय – निधि
- ऊँची कूद: प्रथम – अनुराधा
- 100 मीटर दौड़: प्रथम – अनुराधा, द्वितीय – साक्षी, तृतीय – माही
- 200 मीटर दौड़: प्रथम – अनुराधा, द्वितीय – साक्षी
बालक वर्ग की व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
- कैरम: प्रथम – आर्यन, द्वितीय – ऋषभ
- भाला फेंक: प्रथम – सिद्धांत, द्वितीय – आयुष, तृतीय – नरेश
- चक्का फेंक: प्रथम – नरेन, द्वितीय – आयुष, तृतीय – सिद्धांत
- गोला फेंक: प्रथम – आर्यन, द्वितीय – अंशुल, तृतीय – सिद्धांत
- 100 मीटर दौड़: प्रथम – अंशुल, द्वितीय – ऋषभ, तृतीय – आयुष
- 400 मीटर दौड़: प्रथम – अंशुल, द्वितीय – आयुष
पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण की व्यवस्था में डॉ. मीना एवं डॉ. ममता का विशेष योगदान रहा। जलपान व्यवस्था एवं कार्यक्रम के संचालन में डॉ. मीनाक्षी तथा श्रीमती सीमा पांडे ने सहयोग प्रदान किया। वहीं खेल मैदान में प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन हेतु शिक्षणेतर कर्मचारियों दीपक, पंकज, हितेश, आशीष, मनीषा एवं योग प्रशिक्षक रघुवीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष शीशपाल सिंह सजवाण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एव जनजागृति समिति के अध्यक्ष अरण्य रंजन जी विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे,उन्होंने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, संयम एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया तथा उन्हें भविष्य में भी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ए.के. सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं एवं आयोजन समिति को सफल क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, संयम, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समापन अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. संगीता बिजलवान जोशी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उत्साह, साहस एवं खेल भावना की सराहना की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं समस्त सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस प्रकार चतुर्थ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।




