जैनी ने कहा,हरक सिंह पागल हो गए हैं
हरक सिंह ने कहा, वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे
पूर्व विधायक बड़थ्वाल व योगेंद्र चौहान ने फोड़े अनार बम
आरोपों की जंग में सीबीआई और डीएनए जांच की मांग
जैनी ने आतंकवादी या उग्रवादी होने के दावों को दी चुनौती
अविकल थपलियाल
देहरादून। दीपावली के शुभ अवसर पर भी जैनी और हरक एक दूसरे पर रॉकेट दागते नजर आए। जैनी ने वीडियो वायरल कर कहा कि हरक सिंह पागल हो गए हैं। और हरक ने डीएनए व सीबीआई जांच का सामना करने की बात दोहराई। और दोषी पाए जाने पर राजनीति से संन्यास लेने की बात भी कही। गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा अंकिता मुद्दे से ध्यान भटकाकर जैनी मामले को उछाल रही है।
इस मामले में भाजपा और कांग्रेस की बीच जमकर पटाखों की लड़ियाँ फूट रही है।
चुनावी साल में 23 साल पुराना मामला उठने पर कांग्रेस का चुनावी रथ डगमगाता नजर आ रहा है। हालांकि, हरक सिंह सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर आक्रमण कर चुनावी रथ को पटरी पर दौड़ाने की कोशिश में जुटे हैं। हरक सिंह पुराने कागजातों को दिखाकर जैनी को झूठा करार दे रहे है। हालांकि,जैनी के असली बाप बबलू या फिर कोई हरियाणा का व्यक्ति है,इस पर संदेह बना हुआ है।
बहरहाल, इस मामले में योगेंद्र चौहानं की अनार बम की तरह एंट्री हुई। चौहानं ने भी वीडियो जारी कर कहा कि जैनी के बेटे का बाप हरक सिंह नहीं है।
देखें जैनी ने क्या कहा
इधऱ नए वीडियो में जैनी आतंकवादी या उग्रवादी होने के आरोप को खारिज करती है।
महिला का कहना है कि यदि उसे आतंकवादी या उग्रवादी माना जाता था, तो हरक सिंह ने नोएडा में कथित तौर पर अलका व दून में अपने घर में ठहराने और परिवार के बच्चों के साथ रहने देने का क्या औचित्य था। वह हरक सिंह के बेटे तुषित और पूनम के साथ अपने मेलजोल का उल्लेख भी करती है।
जैनी यह भी पूछती है कि यदि वह हथियारों के साथ पकड़ी गई थी या असम में किसी गतिविधि में शामिल थी, तो उसके बारे में पूरी जांच क्यों नहीं हुई।
जैनी ने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है। साथ ही डीएनए परीक्षण कराने की चुनौती देते हुए कहा है कि अब वह जांच की प्रकृति और प्रक्रिया समझती है और उसे न्याय चाहिए। वह आरोप लगाती है कि उसके खिलाफ गंभीर बातें कहकर मामले को भटकाया जा रहा है। ऑडियो में वह मानहानि का मुकदमा करने की बात भी कहती है।
देखें वीडियो
दूसरी ओर, मीडिया से बातचीत में हरक सिंह रावत ने दावा किया है कि यदि आरोप साबित हो जाएं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। हरक ने कहा कि एक।भी दाग लगा तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने ईमानदारी से जॉच कराने की भी चुनौती दी। हरक ने कहा कि 2003 व 2004 में मुझे इन लोगों ने खून के आंसू रुलाये।
अंकिता व जैनी पर ओछी राजनीति न करें-विजय बड़थ्वाल
इधर, 2003 में जैनी प्रकरण कीअंकिता और जैनी जांच के लिए बनी विधानसभा समिति की सदस्य रहीं यमकेश्वर की पूर्व विधायक विजय बड़थ्वाल ने भी हरक सिंह पर पलटवार किया है।
एक बयान जारी कर कहा कि
मुझे हरक सिंह रावत जी द्वारा जैनी प्रकरण पर हाल ही में दिए गए बयानों की जानकारी मिली है। हरक सिंह रावत जी द्वारा एक बार फिर मेरा नाम जैनी प्रकरण में घसीटा जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हरक सिंह रावत जी जैसे राजनेता, जो कई ज़िम्मेदार पदों पर रह चुके हैं, उनके द्वारा ऐसी टिप्पणियां किया जाना बेहद निंदाजनक है। उनका यह आरोप पूरी तरह से निराधार है कि मैंने और आशा नौटियाल जी ने जैनी को हरक सिंह रावत जी के खिलाफ उकसाया था।
वे बार-बार मुझ पर और आशा नौटियाल जी पर मानहानि का मुकदमा करने की धमकी देते हैं, तो हरक सिंह रावत जी को सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करना चाहिए और बताना चाहिए कि मैंने आखिर ऐसा क्या किया है जिससे उनकी मानहानि या छवि खराब हुई है? अपने कई वर्षों के राजनीतिक सफर में चाहे वह विधायक, मंत्री, विधानसभा के उपाध्यक्ष या महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में रहा हो मेरे राजनीतिक करियर पर एक भी दाग नहीं है। यही कारण है कि यमकेश्वर की जनता ने मुझे लगातार तीन बार चुनकर अपना आशीर्वाद दिया है, और मुझे पूरा विश्वास है कि यमकेश्वर की देवतुल्य जनता आगामी चुनावों में भी पुनः चौथी बार मुझ पर अपना विश्वास जताएगी ।

मैं स्पष्ट करना चाहती हूँ कि उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और हरक सिंह रावत जी सरकार में मंत्री थे। उस समय तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष श्री यशपाल आर्य जी द्वारा श्री काशी सिंह ऐरी जी की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय विधानसभा समिति का गठन किया गया था, जिसमें मैं भी एक विधायक के रूप में शामिल थी। इस समिति के अन्य सदस्यों में श्री अजय भट्ट जी, आशा नौटियाल जी और तत्कालीन जिलाधिकारी शासकीय प्रतिनिधि के रूप में शामिल थीं।
पूर्व विधायक विजय बड़थ्वाल ने कहा कि
यह समिति पीड़िता जैनी की बात सुनने के लिए नारी निकेतन गई थी। वहाँ उनकी आपबीती सुनने के बाद समिति सदस्यों की आँखें नम हो गई थीं। समिति की रिपोर्ट में समिति ने वही सब हूबहू लिखा, जो जैनी ने स्वयं सदस्यों को बताया था।
मेरा हरक सिंह रावत जी या जैनी से कोई व्यक्तिगत लेना-देना नहीं है। अंकिता भंडारी और जैनी जैसी हमारी पीड़ित बेटियों के नाम पर राजनीतिक दलों को ओछी राजनीति बंद करनी चाहिए। हम सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, इंसानियत के नाते इनके न्याय की लड़ाई लड़नी होगी।
अंकिता और जैनी का विषय अत्यंत संवेदनशील है। देवभूमि की राजनीति के स्तर को कभी गिरने नहीं दिया जाना चाहिए, इसकी शुचिता और गरिमा हर हाल में बनी रहनी चाहिए।
योगेंद्र चौहान ने जैनी प्रकरण में बड़ा दावा किया है। 9 नवंबर 2026 को सामने आए उनके बयान और जैनी के पलटवार का सार यह है:
योगेंद्र चौहान ने क्या कहा?
आजाद समाज पार्टी के नेता योगेंद्र चौहान ने दावा किया कि जैनी ने वर्ष 2016 में दिल्ली में मुलाकात के दौरान खुद उन्हें बताया था कि उसका बेटा हरक सिंह रावत का नहीं है।
उन्होंने कहा कि असम से निकलने के बाद जैनी गुजरात, बरेली और दिल्ली में रही थी और इस दौरान उसके दूसरे लोगों से भी संबंध रहे।
हालांकि, चौहान ने बच्चे के वास्तविक पिता के रूप में किसी दूसरे व्यक्ति का नाम नहीं बताया।
उन्होंने जैनी को सार्वजनिक रूप से संयुक्त नार्को टेस्ट कराने की चुनौती भी दी।
जैनी ने योगेंद्र चौहान को दिया जवाब
जैनी ने वीडियो जारी कर चौहान के सभी दावों को खारिज किया।
जैनी का कहना है कि वह योगेंद्र चौहान को पहले से नहीं जानती थी। चौहान खुद हरक सिंह रावत के मध्यस्थ बनकर उसके घर पहुंचे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि चौहान केस वापस लेने के लिए उनके घर आकर हाथ-पैर जोड़ते और मिन्नतें करते थे।
एक करोड़ रुपये और फ्लैट मांगने के आरोपों को उन्होंने मनगढ़ंत बताया।
उन्होंने चौहान को चुनौती दी कि वे अपनी छोटी बेटी की कसम खाकर बताएं कि क्या उन्होंने कभी उनसे ऐसी मांग करते सुना है।
जैनी ने अपने घर और आश्रम पर 10-12 लोगों को भेजकर धमकाने का भी आरोप लगाया।
योगेंद्र चौहान कभी हरक सिंह रावत की टीम में रह चुके हैं। अब उनके बयान ने 23 साल पुराने जैनी प्रकरण को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है।
चौहान का दावा है कि बच्चा हरक सिंह का नहीं है, जबकि जैनी अपने बेटे का पिता हरक सिंह रावत को बता रही हैं और दोबारा डीएनए जांच की मांग कर रही हैं। दोनों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।




