हल्द्वानी में स्टोन क्रशर स्वामी हनीट्रैप का शिकार

महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पांच करोड़ नकद और दो करोड़ का प्लॉट हड़पने का आरोप

अविकल उत्तराखंड

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में स्टोन क्रशर कारोबारी सुभाष गुप्ता के हनीट्रैप में फंसने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला समेत पांच लोगों ने उन्हें ब्लैकमेल कर करीब पांच करोड़ रुपये नकद और दो करोड़ रुपये कीमत का प्लॉट हड़प लिया। इसके अलावा आरोपियों पर कार और स्कूटी भी अपने कब्जे में लेने का आरोप है।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कारोबारी सुभाष गुप्ता की शिकायत के आधार पर ज्योति सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोप है कि महिला और उसके साथियों ने कारोबारी को अपने जाल में फंसाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल किया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनसे लगातार धनराशि वसूली। इस तरह करीब पांच करोड़ रुपये नकद, दो करोड़ रुपये कीमत का प्लॉट और वाहन हड़पने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद ज्योति सिंह पूर्व में भी रंगदारी के एक मामले में जेल जा चुकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में भी महिला द्वारा एक अधिकारी को इन्हीं धाराओं में फंसाया गया था । बाद में इस महिला व उसके पति को जेल जाना पड़ा था।
इनकी जमानत हाइकोर्ट से हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *