प्रखर चमोली और रोहित बोरा ने जीते रजत पदक
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। तिरुवनंतपुरम में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित नेशनल डेफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में देहरादून के शमशेरगढ़ निवासी प्रखर चमोली ने एकल वर्ग में हरियाणा के खिलाड़ी को हराकर रजत पदक हासिल किया। वहीं, युगल वर्ग में प्रखर चमोली और रोहित बोरा की जोड़ी ने भी हरियाणा को हराकर रजत पदक अपने नाम किया।
दोनों खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल, मेहनत और प्रतिभा का परिचय देते हुए उत्तराखंड का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्रवासियों और पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।
दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला जी ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।




