शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन

निबंध प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन

अविकल उत्तराखंड

खाड़ी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में बुधवार को शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ए.के. सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

परिषद के गठन के अंतर्गत पंचम सेमेस्टर की छात्रा कल्पना को अध्यक्ष, तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कुमारी आयुषी को उपाध्यक्ष, तृतीय सेमेस्टर के छात्र हिमांशु को सचिव एवं साक्षी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं दीपिका एवं काजल को परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के साथ प्राध्यापकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागीय परिषद के गठन के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में महिलाओं के प्रति हिंसा, भेदभाव एवं लैंगिक असमानता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा समानता, सम्मान और महिला अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षा शास्त्र विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभागीय परिषद की भूमिका एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ए.के. सिंह ने नवगठित विभागीय परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर डा इरा सिंह,डॉ शन्नवर ,डॉ मीनाक्षी के साथ साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *