छह करोड़ की लागत से सातताल झील को संवारा जाएगा-भाजपा विधायक संजीव आर्य
अविकल उत्त्तराखण्ड
नैनीताल। बरसों बरस से पर्यटकों को लुभाती रही सातताल झील को नया कलेवर दिया जाएगा। करीब 6 करोड़ लगेंगे। और नैनीताल झील विकास प्राधिकरण ने इसके टेंडर भी कर दिए हैं।

नैनीताल के भाजपा विधायक संजीव आर्य ने बताया कि झील के आसपास लैंड स्कैपिंग, लेक साइड डेवलपमेंट, चिल्ड्रेन पार्क, व्यू पॉइंट, प्लांटेशन व दुकानों का निर्माण किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के बाद सात ताल एक बेहतरीन नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। विधायक संजीव आर्य ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गयी है

हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल में शिलान्यास किया। इस मौके पर नैनीताल जिले से ही बेटी के नाम पर गहड़ के बाहर नेमप्लेट लगने के अभियान का भी श्रीगणेश किया गया।Nainital-sattal-lake tourism

