
देहरादून। शार्ट सर्किट के कारण नई दिल्ली से दून आ रही दिल्ली- देहरादून शताब्दी ट्रेन के c 5 कंपार्टमेंट में आग लग गयी। यह दुर्घटना दोपहर 1 बजे हरिद्वार के पास कांसरों के पास हुई। एसी कोच में आग लगने के बाद लगभग 40 यात्रियों ने भागकर जान बचाई। ट्रेन में 300 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। रेलवे व उत्त्तराखण्ड पुलिस के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए थे। कोई घायल नहीं हुआ। ANI
अपर पुलिस अधीक्षक रेलवे , उत्तराखंड मनोज कात्याल ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यातायात बहाली के प्रयास किये जा रहे हैं। fire broke out delhi-doon shatabdi train


