कवि व गीतकार सुभाष बड़थ्वाल के सीएम पर लिखे गीत का विमोचन
तीन प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनाती
देहरादून। तीन प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनाती दी गई है। प्रशिक्षु आईएएस अभिनव शाह को चमोली, जय किशन को रुद्रप्रयाग और नंदन कुमार को पिथौरागढ़ में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनाती दी गई है।
अविकल उत्त्तराखण्ड
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जायेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया जायेगा।
निर्धारित समयावधि में अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं। जिन समस्याओं को त्वरित समाधान हो सकता, उनका मौके पर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं।
मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में लेखक एवं गायक श्री सुभाष बड़थ्वाल के गीत ‘‘ धम तीरथ जी एनी, एनी उत्तराखण्ड मा’’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के व्यक्तित्व एवं कृत्रित्व पर आधारित इस गीत को बड़थ्वाल ने स्वयं ही लिखा एवं गाया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जनता से जुड़े जन नेता है, उनके सादगी एवं जन लोकप्रियता से प्रेरित होकर उनके द्वारा इस गीत की रचना की है। मुख्यमंत्री ने उनके इस प्रयास की सराहना की है।
इस अवसर पर विधायक श्री शक्तिलाल शाह, भाजपा प्रदेश प्रमुख मीडिया सम्पर्क विभाग राजीव तलवार, अजेन्द्र अजय आदि उपस्थित थे।
Pls clik-तीरथ कैबिनेट के फैसले
सीएम तीरथ कैबिनेट के अहम फैसले
हाईकोर्ट की नौकरशाही पर फटकार जारी,रोडवेज़ MD को लगी फटकार
नमकीन-बिस्कुट बेचकर गुजारा करने वाली दिव्यांग शूटर की ली सुध
कोरोना महामारी- उच्च शिक्षा में समूह ग व घ कर्मियों की अटैचमेंट अवधि बढ़ी


