राज्य सरकार के सामने नया संकट
राज्य के आधा दर्जन से अधिक पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप, दिखने लगा बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर। राज्य सरकार के सामने नया संकट से स्थिति विकट होने के आसार। उधर, मंत्री हरक से वार्ता का दौर चल रहा है।
अविकल उत्त्तराखण्ड
देहरादून। एसीपी की पुरानी व्यवस्था लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कल आधी रात से हड़ताल पर गए ऊर्जा के तीनों निगमों, यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल के हजारों कर्मचारियों की हड़ताल का 12 घंटे में ही असर दिखने लगा है।

प्रदेश के आधा दर्जन पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप हो गया है। इससे अगले कुछ घंटों में उत्तराखंड का संकट गहरा सकता है।
इन पावर हाउस में ठप हुआ उत्पादन
मनेरी भाली पावर हाउस ——–304 MW
छिबरो————————-240MW
ढालीपुर———————-30MW
कुल्हाल———————- 30MW
ढकरानी———————-35 MW
तिलोथ————————90MW
खोदरी———————–20MW


Pls clik-कैबिनेट के खास फैसले
कैबिनेट फैसले- एक अगस्त से छठी से 12वीं तक क्लास शुरू होंगी
सेक्स रैकेट -सात महिलाएं गिरफ्तार
ब्रेकिंग- दून में देह व्यापार का भंडाफोड़, सात महिलाएं गिरफ्तार


