कोटद्वार निगम- सुभाष चंद्र ढौंडियाल स्वच्छता सर्वे के ब्रांड अम्बेसडर बने

अविकल उत्त्तराखण्ड

कोटद्वार। शिक्षा जगत में अलग पहचान बना चुके RCD पब्लिक स्कूल के संस्थापक सुभाष चंद्र ढौंडियाल को कोटद्वार नगर निगम ने स्वच्छता सर्वे का ब्रांड अम्बेसडर बनाया है।

नगर निगम प्रशासन की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में अच्छे अंक अर्जित करने के लिए गोविंदनगर निवासी सुभाष चंद्र ढौंडियाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर आयुक्त केएस नेगी ने कहा कि सुभाष ढौंडियाल नगर को स्वच्छ व हरा भरा बनाने के लिए स्थानीय जनता को जागरूक करने में विशेष भूमिका निभाएंगे।

नगर आयुक्त के एस नेगी ने सम्मानित करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की भागीदारी से ही कोटद्वार को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सकता है।ब्रांड एंबेसडर सुभाष ढौंडियाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए टीम भावना से काम किया जाएगा। 

Pls clik

एक लाख टैबलेट निशुल्क दिए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *