बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित सूर्या प्लाजा होटल से सटी मनोहर नगर कालोनी में दिखे गुलदार के पद चिन्ह
अविकल उत्तराखंड
कोटद्वार। शिकार की तलाश में गुलदार घनी बस्तियों में घुसने लगे हैं। कोटद्वार नगर के रिहायशी इलाके में गुलदार के पदचिन्ह मिलने से दहशत फैल गयी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित मनोहर नगर कालोनी निवासी नरेंद्र सिंह भंडारी के आवास के लॉन में गुलदार आया। भंडारी का कहना है कि रात 1 बजे तक वे लॉन में ही बैठे हुए थे। इसके बाद ही गुलदार किसी समय आया।
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220424-WA0015-1.jpg)
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220424-WA0022.jpg)
उन्होंने लॉन की गीली मिट्टी पर सुबह सुबह गुलदार के पैरों के निशान देखें। सम्भवतः गुलदार लॉन से होता हुआ गाड़ीघाट की तरफ निकल गया। इस घटना के बाद आस पास के निवासी डरे हुए हैं। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा से भी वास्तविक जानकारी जुटाने की कोशिश चल रही है। मुख्य वन्य जन्तु प्रतिपालक पराग धकाते का कहना है कि वे विभागीय अधिकारियों से जानकारी जुटाएंगे। और सुरक्षा के कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुलदार आदि जानवरों के जंगल से बस्तियों की तरफ रुख करने से नयी चुनौतियां सामने आ रही है।
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220424-WA0024.jpg)
व्यस्तम बद्रीनाथ मार्ग से सिद्धबली मन्दिर के आस पास जंगली हाथियों का भी काफी भय रहता है। हाथियों के आवागमन की वजह से कई बार कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर जाम लग जाता है। इधर, गुलदार की लगातार बस्तियों की तरफ आने से निवासी अनजान भय से घिर गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीते काफी समय से इस इलाके में गुलदार शिकार की तलाश में आ रहा है।
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220424-WA0026.jpg)
देखें वीडियो
Pls clik
कक्षा 9 से 12 तक मासिक टेस्ट के बाबत नये निर्देश जारी
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245