विद्यालयी शिक्षा महानिदेहक ने जारी किया आदेश। 01 जून से 05 जुलाई तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई, को कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों द्वारा तम्बाकू निषेध सम्बन्धी शपथ ली जानी है। लिहाजा, शैक्षिक सत्र 2022-23 में समस्त प्राथमिक / माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश 01 जून से 05 जुलाई, 2022 तक रहेगा। फलस्वरूप 31 मई, 2022 तक सभी विद्यालय विधिवत संचालित होंगे। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने 18 मई को जारी किए।
देखें मूल आदेश

प्रेषक,
ई-मेल
महानिदेशक,
विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड,
देहरादून।
सेवा में,
- निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखण्ड । 2. निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, उत्तराखण्ड |
- अपर निदेशक, माध्यमिक / प्रारम्भिक शिक्षा, गढ़वाल / कुमाऊँ मण्डल, उत्तराखण्ड
- समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी, उत्तराखण्ड
- समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी / उप शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी, सम्बन्धित जनपद
पत्रांक / सेवा- 1 (शै0) / वाह विषय : 918 / विविध / 2022-23 दिनांक (8 मई, 2022 ग्रीष्मावकाश वाले समस्त विद्यालयों का संचालन दिनांक 31 मई, 2022 तक किये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
उपर्युक्त विषयक मा० शिक्षा मंत्री जी की अध्यक्षता में दिनांक 12 मई, 2022 को विद्यालयी शिक्षा विभाग की सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक में लिये गये निर्णयानुसार दिनांक 31 मई, 2022 को अर्न्तराष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों द्वारा तम्बाकू निषेध सम्बन्धी शपथ ली जानी है, जिसके दृष्टिगत शैक्षिक सत्र 2022-23 में समस्त प्राथमिक / माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश 01 जून 2022 से 05 जुलाई, 2022 तक रहेगा। फलस्वरूप 31 मई, 2022 तक सभी विद्यालय विधिवत संचालित होंगे।
कृपया तद्नुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
भवदीय
(बंशीधर तिवारी) महानिदेशक
विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड
Pls clik
एक्शन- सीएम ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को किया सस्पेंड

