राज्य स्तरीय योगा ओलम्पियाड 31 मई को कुमाऊं में

राज्य स्तरीय योगा ओलम्पियाड स्व चयनित बालक-बालिका दिल्ली में 18-20 जून तक नेशनल ओलम्पियाड में हिस्सा लेंगे

विषय:

योगा ओलम्पियाड (बालक/बालिका वर्ग) 2022 के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन विषयक

महोदय, उपर्युक्त विषयक कृपया निदेशालय के पत्रांक / विविध / 1904-09/ओलम्पियाड़ / 2022-23. दिनांक 27 अप्रैल, 2022 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें (छाया प्रति संलग्न), जिसमें एन0सी0ई0आर0टी0 नई दिल्ली के पत्र सं०- F no5.1/2022-23/DESS/IDY-22 दिनांक 01 अप्रैल, 2022 को संलग्न कर प्रेषित करते हुए विद्यालयों में योग से सम्बन्धित कियाकलाप कराये जाने एवं राज्य से उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर से 04 छात्र एवं 04 छात्राओं को चयनित / नामित करते हुए उनकी सूचना उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त के क्रम में अवगत कराया गया है कि दिनांक 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एन0सी0ई0आर0टी0 नई दिल्ली द्वारा दिनांक 18 से 20, जून 2022 तक एन0सी0ई०आर०टी० नई दिल्ली में नेशनल “”योगा ओलम्पियाड” का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागिता हेतु राज्य की टीम जिसमें 04 बालक व 04 बालिका उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) तथा 04 बालक व 04 बालिका माध्यमिक स्तर (कक्षा 09 व 10 ) से प्रतिभाग किया जाना है। प्रतियोगिता में प्रतिभागिता हेतु आयु वर्ग निम्नवत् है उच्च प्राथमिक स्तर –

उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु राज्य स्तर पर टीम का चयन किया जाना है जिसके लिए राज्य स्तरीय योगा ओलम्पियाड 2022 का आयोजन दिनांक 31 मई, 2022 को जनपद नैनीताल में किया जायेगा। अतः एन0सी0ई०आर०टी० नई दिल्ली से प्राप्त गाईड लाईन को संलग्न करते हुए इस आशय से प्रेषित कि उक्तानुसार अपने-अपने जनपदों से चयनित छात्र/छात्राओं को राज्य स्तरीय योगा ओलम्पियाड 2022 में प्रतिभाग करवाना सुनिश्चित करें।

नोट – अधिक जानकारी हेतु आयोजक जनपद के खेल समन्वयक (श्री राहुल पंवार) फोन नम्बर 9761597678, 9917178414 से सम्पर्क कर सकते हैं। ” श्री संजय वर्मा, फोन, 7983451582

भवदीय, (रामकृष्ण उनियाल) अपर निदेशक,माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखण्ड

Pls clik

खुलासा …तो फरार नाजिया यूसुफ ऑस्ट्रेलिया जाने की फिराक में थी

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *