Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newscard domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/avikuauy/public_html/beta/wp-includes/functions.php on line 6121
कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा, अग्निवीर भर्ती मानकों की जांच की जाय - Avikal Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा, अग्निवीर भर्ती मानकों की जांच की जाय

मंत्री महाराज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व राज्यमंत्री अजय भट्ट को लिखा पत्र, भाजपा असहज

कैबिनेट मंत्री महाराज ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से कहा अग्निवीर भर्ती में मानकों की हो जांच, पूर्व सैनिकों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अग्निवीर भर्ती के मानकों पर सवाल उठाते हुए सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी। उन्होंने 19 अगस्त से कोटद्वार में चल रही अग्निवीर भर्ती में प्रदेश के युवाओं को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पत्र लिख जांच का अनुरोध किया ।

दूसरी ओर, पूर्व सैनिकों ने भी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कोटद्वार में 18 अगस्त से जारी अग्निवीर भर्ती में धांधली का आरोप लगाया है।

बीते दो दिन से कैबिनेट मंत्री कोटद्वार में हो रही अग्निवीर भर्ती को लेकर काफी मुखर हो रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि मानकों में छूट नहीं मिलने से कम युवाओं का सेलेक्शन हो रहा है। अब महाराज के रुख से भाजपा कैम्प में काफी हलचल देखी जा रही है।

प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रहे अग्निवीर भर्ती में प्रदेश के युवाओं को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों का संज्ञान लेते हुए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बताया कि अग्निवीर भर्ती के दौरान राज्य के 300 युवाओं को एक साथ दौडा़या जा रहा है और उसमें से भी मात्र 8 या 10 युवाओं को ही चुना जा रहा है। जबकि शारीरिक में पूर्व में औसतन 300 में से 60 का चयन किया जाता था।

महाराज ने कहा कि कोटद्वार में 19 अगस्त 2022 से 31 अगस्त तक बीआरओ लैन्सडाउन अग्निवीरों की भर्ती कर रहा है। भर्ती होने वाले युवाओं का कहना है कि भर्ती के दौरान नियमों की अनदेखी की जा रही है। दौड़ का समय 1600 मीटर के लिये 5:40 सेकन्ड है लेकिन वह सिर्फ 5 मिनट में ही दौड़ को समाप्त कर दे रहे हैं। उतराखण्ड के जवानों के लिए 163 सेन्टीमीटर लम्बाई है जो कि स्वर्गीय पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने उतराखण्ड के लिए करवाई थी। लेकिन भर्ती होने आये युवाओं की हाइट अब 170 सेन्टीमीटर ले रहें हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा राज्य मंत्री से कहा कि इस प्रकार की विसंगतियों के चलते उतराखण्ड के बच्चे निराश होकर अपने घर लौट रहे हैं। इसलिए   अग्नीवीर योजना के तहत की जाने वाली इस भर्ती की जांच करवाकर करवाई जाए।

देखें, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पूर्व सैनिकों का पत्र


श्रीमान राजनाथ सिंह जी रक्षा मंत्री भारत सरकार भारत
विषय. कोटव्दार उतराखण्ड में अग्नीवीर भर्ती में धांधली

महोदय
आपसे नम्र निवेदन है कि कोटव्दार उतराखण्ड में 19 अगस्त 2022 से 31 अगस्त तक अग्नीवीर भर्ती चल रही है। जिसमें बी आरओ लैन्सडाउन भर्ती कर रहे हैं। बी आरओ लैन्सडाउन अपनी मर्जी के रूल चला रहे हैं। जो निम्न प्रकार हैं।
400 बच्चों को एक साथ दौड़ा रहे हैं जो बहुत ही गलत है। 2. दौड़ का समय 1600 मीटर के लिये 5:40 सेकन्ड है वे सिर्फ 5 मिनट में ही दौड़ को समाप्त कर दे रहे हैं।
उतराखण्ड के जवानों के लिए 163 सेन्टीमीटर लम्बाई है जो कि स्वर्गीय पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत साहाब ने उतराखण्ड के लिए करवाई थी भर्ती के कर्नल साब का कहना है कि अब ऐसा नहीं चलेगा वे जवानों की हाइट अब 170 सेन्टीमीटर ले रहें हैं उतराखण्ड के युवाओं के साथ धोखा हो रहा है।
महोदय
उतराखण्ड के युवा 3 वर्षों से लगातार मेहनत कर रहे हैं और जब भारत सरकार व्दारा अग्नीवीर योजना चलाई गयी तो उतराखण्ड राज्य के युवाओं ने ही इस योजना का दिल से स्वागत किया। माननीय प्रधान मंत्री जी का धन्यबाद किया। पूरे देश में इस योजना पर आग जनी हुई। किन्तु उतराखण्ड के युवाओं ने इस योजना का स्वागत किया जिसकी सजा आज हमारे युवाओं को मिल रही है। मान्यवर आपसे निवेदन है कि इस भर्ती में जो हो रहा है वह सब गलत हो रहा है हमारे उतराखण्ड के युवाओं के विषय में तुरन्त कुछ नया कदम आप व्दारा उठाया जाय। इस भर्ती की तुरन्त जान्च होनी चाहिए भर्ती मानक के साथ हों भर्ती वाले भारत सरकार की छवी घूमल करने पर लगे हैं इसे रोकना बहुत ही जरूर है। यह कार्य हमारे युवाओं के हक में होगा।
उत्तराखण्ड के युवा आपके हमेशा आभारी रहेगें।
प्रार्थी. पूर्व सैनिक रामसिंह राणा
धन्यवाद
सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा थौलधार मंण्डल टिहरी ग० सदस्य विश्वानाथ पूर्व सैनिक संगठन उत्तरकाशी संम्पर्क सूत्र 9639395514 9412961034

लोनिवि व सिंचाई विभाग के अधिकारी नियमित करें पुलों की निगरानी: महाराज

देहरादून। प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान को लेकर प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों ने सहायता पहुंचाने के साथ-साथ खाद्यान सामग्री भी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अतिवृष्टि के चलते मालदेवता, बांदल घाटी स्थित सरखेत और यमकेश्वर सहित अन्य स्थानों पर हुई जानमाल की क्षति चिंता जाहिर करते हुए लोक निर्माण विभाग के एचओडी अयाज अहमद और सिंचाई विभाग के एचओडी को निर्देश दिए हैं कि जितने भी पुल हैं उनका लगातार निरीक्षण किया जाए। श्री महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी से वार्ता कर निर्देश दिए कि यमकेश्वर के प्रभावित क्षेत्रों में लेखपाल को भेजकर रिपोर्ट तैयार करवाई जाए ताकि लोगों को आंशिक सहायता के साथ-साथ खाद्यान्न पहुंचाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि वह शीघ्र ही इस संबंध में पूरी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपेंगे जिसमें नदियों के चैनेलाइजेशन के विषय में भी कहा जाएगा।

महाराज ने जागड़ा में 20 हजार लोगों के भण्डारे को भिजवाई खाद्य सामग्री

प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित जागड़ा मेले को राजकीय मेला घोषित करने के साथ-साथ इस दौरान होने वाले भंडारे के लिए अपनी ओर से खाद्य सामग्री भी मंदिर समिति को भिजवाई है।

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल में 30-31अगस्त 2022 को होने वाले जागड़ा मेले के भव्य इंतजाम करने और मंदिर को फूलों से सजाने के एसडीएम सौरव असवाल को निर्देश दिए हैं।

मेले की व्यवस्थाओं के साथ-साथ वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुचारू बस सेवा संचालन हेतु श्री महाराज ने जहाँ एक ओर प्रदेश में हनोल पहुँचने के लिए बसों की व्यवस्था की बात कही है वहीं उन्होने हिमाचल के परिवहन मंत्री विक्रम सिंह से हिमाचल से हनोल आने वाले लोगों के लिए शिमला से भी बस की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

जागड़ा महोत्सव में देवता के दरबार में रात्रि जागरण के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां आते हैं और पूरी रात लोक नृत्य के माध्यम से महासू देवता की स्तुति करते हैं। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जागड़ा के दौरान होने वाले भंडारे  के लिए अपनी ओर से 20 हजार लोगों के लिए खाद्य सामग्री और 1000 कंबल भी मंदिर समिति को दिए हैं।

Pls clik

Politics- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की टीम फाइनल

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FacebookTelegramTwitterWhatsAppShare