सीएम ने पूजा अर्चना कर दिव्यांगजनों,जवानों व बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत प्रदेश के मंत्रिगणों, सांसदों, विधायकों, विभिन्न दायित्वधारियों, जनप्रतिनिधियोंने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। सुबह से ही सीएम धामी को बधाई देने का तांता लगा रहा। HBD CM Pushkar Singh Dhami
शुक्रवार की सुबह राष्ट्रपति मुर्मू ने फोन पर सीएम धामी ने बधाई दी। पीएम मोदी ने सीएम धामी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आप उत्तराखंड में बेहतर बदलाव व लोगों को मजबूत करने की दिशा में फ्रंट फुट पर प्रयास कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि आपके आशीर्वचनों ने मुझ में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। PM MODI
सोशल मीडिया में भी सीएम धामी का बर्थडे जबर्दस्त ढंग से टॉप ट्रेंड करता रहा। ट्वीटर में उनके जन्मदिन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। सीएम ने दिव्यांग जनों, जवानों और बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया । सीएम के जन्मदिन पर बद्री-केदार में विशेष पूजा अर्चना की गई। twitter

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर आज श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ धाम में उनके नाम से विशेष पूजाएं संपन्न हुई। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर भी दोनों धामों में विशेष पूजाएं की जाएंगी। Chardham


श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री धामी की ओर से विशेष पूजाएं सम्पादित कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की गयी। इसके साथ ही श्री केदारनाथ धाम में धामी के जन्म दिवस के अवसर पर रूद्राभिषेक कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गयी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर भी दोनों धामों में विशेष पूजा के प्रबंध किये जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। अब देश का अमृतकाल शुरू हो चुका है।
इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, आईजी आई.टी.बी.पी नीलाभ किशोर, आईटीबीपी के अन्य अधिकारी व जवान तथा केंद्रीय विद्यालय के बच्चे मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एन.आई.वी.एच में बच्चों से मिलकर आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव हुआ है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आज दिव्यांग अनेक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के दम पर सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एन.आई.वी.एच. के निदेशक हिग्मांशु दास एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

