पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया नहीं रहे

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गहरा शोक व्यक्त किया है।सीएम ने कहा कि प्रदेश ने एक कुशल नेता व प्रशासक खो दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति, शोकाकुल परिवार तथा समर्थकों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पार्टी संगठन एवं राज्य के विकास में केदार सिंह फोनिया जी का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा| वे एक समर्पित जन नेता के तौर पर सदैव याद किए जायेंगे।

फोनिया की 92 साल की उम्र में नेहरू कालोनी,दून स्थित आवास में निधन हुआ। 6 अक्टूबर 1930 को केदार सिंह फोनिया का चमोली जिले के गमशाली गांव ,जोशीमठ में जन्म हुआ था। फोनिया ने 1991 में बद्रीनाथ विधानसभा से चुनाव जीता। हालांकि, 1969 में भी वे निर्दलीय चुनाव लड़े और हार गए थे। उन्होंने उत्तराखंड पर पुस्तकें भी लिखी।

1991 में यूपी के सीएम रहे कल्याण सिंह कैबिनेट में पर्यटन मंत्री बने। राज्य गठन के बाद 2007 में बद्रीनाथ विधानसभा से चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद 2012 में राजेंद्र सिंह भंडारी से चुनाव हार गए।

Pls clik..जब फोनिया ने की थी तिब्बत यात्रा..

…गांव गमशाली से व्यापारिक यात्रा पर तिब्बत भी गए थे फोनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *