प्रदेश के 1800 राजस्व पुलिस ग्राम, नियमित पुलिस व्यवस्था के तहत अधिसूचित
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखण्ड में कई आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किये गए। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी किए।
इसके अलावा सहायक पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए सुश्री रेखा यादव, सर्वेश पंवार एवं चन्द्रशेखर आर. घोडके (समस्त आईपीएस 2019 बैच) को अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक ने उन्हें पुलिस अधीक्षक पद के बैच पहनाए और बधाई दी।
देखें IPS ट्रांसफर सूची
नारायण सिंह नपलच्याल पुलिस महानिरीक्षक CID बने
राजीव स्वरुप पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा बने
जनमेजय खंडूरी डीआईजी UPCL,सतर्कता सेल
निवेदिता कुकरेती डीआईजी फायर सर्विस बनीं
कृष्ण कुमार पुलिस महानिरीक्षक टेलीकॉम बने
मुख्तार मोहसिन पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक बने
निलेश आनंद भरणे पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं बने
करन सिंह नगन्याल पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल बने.
एपी अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा बने
विम्मी सचदेवा रमन पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक
केवल खुराना पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण बने
विमला गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक पीएण्डएम
रिधिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक SDRF बनीं
नीरु गर्ग पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस बनीं
प्रदेश के 1800 राजस्व पुलिस ग्राम, नियमित पुलिस व्यवस्था के तहत अधिसूचित
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के कतिपय भागों में विद्यमान राजस्व पुलिस व्यवस्था को नियमित पुलिस व्यवस्था कः तहत लाये जाने के उद्देश्य से प्रथम चरण के अन्तर्गत 52 थाने एवं 19 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों का सीमा विस्तार करते हुए कुल 1800 राजस्व पुलिस ग्रामों को नियमित पुलिस व्यवस्था के अन्तर्गत अधिसूचित किया गया है। उक्त 1800 गांवों में पुलिस व्यवस्था स्थापित होने से अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में कमी आयेगी।
इस सम्बन्ध में द्वितीय चरण में 06 नये थानों एवं 20 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों का गठन प्रस्तावित है। नये थाने चौकियों के गठन के अन्तर्गत लगभग 1444 राजस्व ग्राम नियमित पुलिस व्यवस्था के अन्तर्गत अधिसूचित किये जाने की कार्यवाही शीघ्र ही पूर्ण कर ली जायेगी।



