देखें वीडियो, देहरादून के जाखन गांव में भू- धंसाव
SDRF जुटी राहत एवं बचाव कार्य में
अविकल उत्तराखण्ड
विकासनगर। पुलिस चौकी डाकपत्थर के तहत लांघा से लगभग 5 किमी आगे जाखन गांव में एक मकान ध्वस्त हो गया है। सूचना मिलते ही मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार पोस्ट डाकपत्थर से HC सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई। गांव में हो रहे भू धंसाव से लगभग 15 मकान प्रभावित हुए है। 5-6 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए है।हालांकि दिन का समय होने से गांव के सभी लोग समय से बाहर निकल गए थे।जिससे किसी प्रकार की जनहानि नही हुई।
SDRF टीम व स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। गांववासियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। SDRF टीम मौके पर कड़ी नजर बनाये हुए है।
SDRF टीम का विवरण:-
1. ASI सुरेश तोमर
2. आरक्षी विक्रम सिंह
3. आरक्षी अमीचंद
4. आरक्षी संदीप सिंह
5. आरक्षी सुभाष
6. आरक्षी चालक विकेश

