SDRF ने बचाव कार्य शुरू किया
अविकल उत्तराखंड
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। और तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया।
शुक्रवार को SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जाते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-108 पर सेंजी तथा ओंगी के बीच आर्य विहार आश्रम के पास वाहन नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
दुर्घटना में एक ओमनी कार (UK10TA-0941) जिसमें 6 लोग सवार थे। 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी व तीन घायल हो गए।
SDRF टीम ने लगभग 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर 3 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया । तीन शवों को निकालकर रोप व बॉडी बैग की सहायता से मुख्य मार्ग पर पहुँचाया।
घायलों का विवरण:-
1. आदित्य रावत पुत्र रामचन्द्र, 26 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी।
2. दुर्गा देवी पत्नी धर्म सिंह, 60 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी।
3. रुद्रा सिंह पुत्र योगेश सिंह, 20 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी।
मृतकों का विवरण:-
1. इंद्रा देवी पत्नी उत्तम सिंह, द्वारी, उत्तरकाशी।
2. कर्ण लाल, निवासी- सालंग, उत्तरकाशी
3. आशा देवी पत्नी मंगल दास, 41 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी।



