भाजपा नेता व पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री पूरण चन्द्र शर्मा का निधन

सीएम समेत भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पूरण चन्द्र शर्मा के निधन पर शोक जताया

अविकल उत्तराखंड 

हल्द्वानी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री रहे पूरणचंद्र शर्मा का आज उनके निवास स्थान हल्द्वानी में निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री, उत्तराखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा (78वर्ष) के निधन पर सीएम धामी व भाजपा नेताओं ने दुख जताया। शवयात्रा कल प्रातः 10:00 बजे उनके निवास स्थान से चित्रशिला धाम रानीबाग के लिए प्रस्थान करेगी।

शर्मा का निधन पार्टी की अपूर्णीय क्षति: भाजपा

सीएम धामी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नव गठित उत्तराखंड के पहले अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता पूरण चंद्र शर्मा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए इसे पार्टी की अपूर्णीय क्षति बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि शर्मा जमीनी नेता रहे है और उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से राज्य मे भाजपा एक मजबूत आधार स्थापित करने मे सफल रही। उन्होंने कहा कि अविभाजित उत्तर प्रदेश में भी उन्होंने पर्वतीय विकास मंत्रालय का जिम्मा संभाला और उस दौर मे अनेक उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *