मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने 14 दिसंबर की रैली स्थगित की

सीएम ने वार्ता के बाद मुख्य मांगों पर जल्द शासनादेश जारी करने का भरोसा दिया

प्रदेश व्यापी चेतना रैली 15 दिन तक स्थगित

अविकल उत्तराखंड 

देहरादून। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद 14 दिसंबर की प्रदेश व्यापी चेतना रैली को 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया। मंगलवार को सीएम धामी की उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद चेतना रैली को स्थगित किया गया। पूर्णानंद नौटियाल प्रदेश अध्यक्ष एवं मुकेश बहुगुणा प्रदेश महामंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने फेडरेशन की मुख्य मांगों पर दो-तीन दिन के अंदर शासनादेश जारी का भरोसा दिया है।

उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु पात्रता अवधि कुल 25 वर्ष के स्थान पर 22 वर्ष करने, पदोन्नति में पात्रता हेतु शिथिलीकरण की व्यवस्था पूर्व की भांति निरंतर बहाल करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद का गजट नोटिफिकेशन जारी करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्धारण शासन स्तर पर करना मुख्य रूप से शामिल है।

इसके अतिरिक्त सुगम से सुगम क्षेत्र में भी पारस्परिक स्थानांतरण हेतु छूट प्रदान करने, प्रदेश में मिनिस्ट्रियल कार्मिकों हेतु एकरूपता के आधार पर समूह “ख” एवं समूह “ग” की कामन सेवा नियमावली जारी करने, समूह “ग” के अन्तर्गत मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों को स्थानान्तरण मे उनके गृह तहसील मे स्थानान्तरण हेतु छूट प्रदान करने, की मांग पर भी धारा 27 की होने वाली बैठक में इनका शासनादेश भी शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया है। पूर्णानंद नौटियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद 14 दिसंबर की प्रदेश व्यापी चेतना रैली को 15 दिन के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *