भाजपा में विभिन्न वर्गों व दलों के पदाधिकारी शामिल

वाल्मीकि समाज, किसान यूनियन व कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। वाल्मीकि समाज, किसान यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, समाज के सभी वर्गों का पार्टी में शामिल होना, हमारे सामाजिक समरसता के मिशन की सफलता को दर्शाता था । पार्टी मुख्यालय में हुए आयोजित इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका एवं फूलमाला पहनाकर सभी लोगों का स्वागत किया ।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में लक्सर, खानपुर, हरिद्वार से भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन के प्रदेश प्रभारी आर्य कमल वाल्मीकि, वाल्मीकि समाज की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रितु वाल्मीकि, आशु वाल्मीकि, अमरदीप वाल्मीकि, समर वाल्मीकि, नरेश वाल्मीकि, सोनी बाल्मिकी, बृजपाल सिंह प्रजापति, ओमपाल प्रजापति, मोनू चौहान, भारतीय सैनी समाज सभा के उपाध्यक्ष कर्म सिंह सैनी, अनुज सैनी, अंकित सैनी, विजय उपाध्याय, जिला सचिव कांग्रेस पार्टी हरिद्वार, अनूप चौहान भारतीय किसान यूनियन, मोनू चौधरी, लाल सिंह, जोत सिंह, डाक्टर गंभीर सिंह, ललित सिंह, सतवीर सिंह, प्रदीप, अनुपम शर्मा, हृदय राम कश्यप, विजय कुमार उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार उपाध्याय, अनिल कुमुद, विपिन चौहान, संदीप गुप्ता, विजयपाल सैनी, रणधीर सैनी, राजेश गुप्ता, ओमपाल सैनी, चंचल सैनी, लाल सैनी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा ज्वाइन की ।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *