अविकल उत्तराखंड
देहरादून। जाखन स्थित कोचर कालोनी से वन विभाग कर्मी जितेंद्र बिष्ट ने घायल हिरन को सकुशल बचाया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को घायल हिरन के फंसे होने की जानकारी दी थी। सूचना मिलने वन विभाग ने हिरन को सकुशल बचाया। हिरन का इलाज चल रहा है।

इसके अलावा इसी कालोनी में twin spotted wolf snake भी पकड़ा। यह सांप देहरादून में कम ही पाया जाता है। यह सांप म्यामांर में पाया जाता है। भारत में यह सांप झारखंड व उड़ीसा में भी मिलता है। हरियाणा में भी इस सांप को देखा गया।

उत्तर पूर्व की हिमालयी फुटहिल्स विशेषकर पश्चिम बंगाल के में भी देखा गया।


