मंत्री गणेश जोशी ने तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का किया अनुरोध

दिल्ली के यमुना विहार और भजनपूरा में कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया प्रचार

अविकल उत्तराखंड 

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार और भजनपूरा के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभा में उपस्थित महिलाओं बुजुर्गों व युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकास की अभूतपूर्व गाथा लिख रहा है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की और किसान से लेकर जवान तक तथा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर वर्ग और क्षेत्र के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा यह चुनाव भारत को विकसित और शक्तिशाली भारत बनाने का चुनाव है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा एक ओर भ्रष्टाचारी पार्टियां और उनके भ्रष्टाचारी गठबंधन है और दूसरी ओर प्रधानमंत्री हैं जो भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कश्मीर के धारा-370 का अंत हुआ है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ।

उन्होंने संबोधन के दौरान कहा उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट भाजपा भारी मतों से विजय होने जा रही है।

इस अवसर पर दर्जाधारी कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष पुनीत गावा, गिरीश बलूनी आदि उपस्थित रहे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *