अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के एक शिष्ट मंडल ने बस चलाने की मांग की
अविकल उत्तराखंड
लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा (रजि), भारत” के एक शिष्ट मंडल ने उत्तर प्रदेश परिवहन राज्यमंत्री दया शंकर से लखनऊ से कोटद्वार व रामनगर के लिए बस चलाने की मांग की। परिवहन मंत्री ने तुरंत फोन कर सम्बंधित अधिकारी को बस संचालन के लिए आदेश दिया।
शिष्टमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन सिंह रावत, अशोक असवाल,अवधेश कोठारी, जगदीश बुटोला,सांस्कृतिक सचिव प्रेम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट शामिल थे।

