आरक्षित वन क्षेत्र में गैर वानिकी कार्य नहीं कर पाएंगे वन गुर्जर व खत्तेवासी

सहायक वन कर्मचारी संघ ने प्रमुख वन संरक्षक कुमाऊं से की वार्ता

अविकल उत्तराखंड

हल्द्वानी। पश्चिमी वृत्त के वन प्रभागों में बिना अनुमति के रह रहे वन गुर्जर व खत्तेवासी आरक्षित वन क्षेत्र में ग़ैर वानिकी कार्य नहीं कर पाएंगे।

इस मुद्दे को लेकर बुधवार को सहायक वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री ब्रज मोहन रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख वन संरक्षक कुमाऊं धीरज पांडे से वार्ता की।

कुमाऊं मंडल के समस्त सिविल/ वानिकी कार्य टेंडर के माध्यम से किए जाने का आश्वासन भी दिया गया।

वन कर्मचारियों के राजकीय सेवा के दौरान मारपीट करने वाले वन माफिया पर कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

प्रमुख वन संरक्षक ने बताया कि स्थानांतरण सत्र वर्ष 2024/25 में वन दरोगा का स्थानांतरण नियमावली में दिए गए प्राविधानों के अनुसार 15 प्रतिशत स्थानांतरण मण्डल के अन्तर्गत वन संरक्षकों द्वारा पूर्व में किया जा चुका है।

वर्तमान में स्थानांतरण हेतु पुनः मण्डल स्तर से सूची प्रभागों से मांगी गई है। वन दरोगा का स्थानांतरण मण्डल/व्रत स्तर पर किया जाना है। जिसमें वृत्त स्तर पर स्थानांतरण की कार्यवाही पूर्ण हो गई है।

वार्ता में प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र पाण्डे, कार्बेट टाइगर रिजर्व अध्यक्ष धर्म पाल सिंह नेगी, अध्यक्ष दक्षिणी कुमाऊं वृत्त नैनीताल चन्द्रशेखर जोशी, महामंत्री रणजीत सिंह थापा, अध्यक्ष भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल जीवन कांडपाल आदि शामिल रहे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *