उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन – अध्यक्ष पद पर दुर्गा मेहता और महासचिव पद पर वीरेंद्र रावत हुए चयनित

रात 12 बजे हुई परिणाम की घोषणा

अविकल उत्तराखंड

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के हुए चुनावों में अध्यक्ष पद पर दुर्गा मेहता और महासचिव पद पर वीरेंद्र रावत चयनित हुए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजत मित्तल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह मेर, महिला उपाध्यक्ष मधु नेगी सामंत और उप सचिव पद कुंदन नेगी को चुना गया है। रात 12 बजे परिणाम की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया।

शुक्रवार को सुबह नौ बजे से हुए अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता मतदान में एसोसिएशन में पंजीकृत 1282 में से 774 अधिवक्ताओं ने न मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तराखंड बार काउंसिल की ओर से चुनाव के रे लिए अर्जुन सिंह भंडारी व कुलदीप न सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू न हुई और रात 12 बजे परिणाम घोषित – किए गए। अध्यक्ष व महासचिव के पद पर जीते प्रत्याशी पिछली बार इन्हीं पदों पर चुनाव में पराजित हुए थे। पहले संयुक्त सचिव के साथ ही कनिष्क कार्यकारिणी सदस्य के पदों

पर पड़े मतों की और इसके बाद अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष व अन्य पदों के लिए पड़े मतों की गिनती हुई। हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी – वीरेंद्र सिंह अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की। बार एसोसिएशन की वेबसाइट पर घोषित हुआ परिणामः अध्यक्ष पद पर विजेता थल पिथौरागढ़ निवासी दुर्मा – सिंह मेहता को 471 और प्रतिद्वंद्वी विजय भट्ट को 291 मत मिले। महासचिव पद पर जीते गैरसैंण

चमोली निवासी वीरेंद्र सिंह रावत को 546 और प्रतिद्वंद्वी शक्ति सिंह को 213 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद रजत मित्तल को 413 व प्रेम कौशल को 333, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आनंद सिंह मेर को 395 व गौरव कांडपाल को 353, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला पद पर मधु नेगी सामंत को 443 व नीलिमा मिश्रा को 229 मत्त मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर कुंदन सिंह को 554 प्रतिद्वंद्वी बिलाल अहमद को 179 मतों पर संतोष करना पड़ा। लाइब्रेरियन के पद पर जीते हिमांशु राठौर को 377 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रभाकर नारायण को 363 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विजयी मोहित

कुमार को 401 व प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को 318, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के चार पदों में विजयी ध्रुव चंद्र को 444, आयुष गौड़ को 377, ममता आर्या को 364, प्रेम प्रकाश भट्ट को 423 तथा महिला सदस्य पद पर विजेता सुखवानी सिंह को 367 मत मिले।

इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचनः वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य पद पर निर्विरोध विजयी रहे भुवनेश जोशी की यह लगातार 18वीं जीत है। उपसचिव प्रेस पद पर राहुल अधिकारी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) के पांच पदों के लिए भुवनेश जोशी, मनोज कुमार शर्मा, सौरभ कुमार पांडे, शिवांगी गंगवार व विश्व प्रकाश बहुगुणा और महिला पद पर सोनिका खुल्चे भी निर्विरोध जीती हैं।

साभार-जागरण

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *