10 हजार की ईनामी गैंग लीडर को पुलिस ने धर दबोचा

2 अभियुक्ताओं की पूर्व में हो चुकी गिरफ्तारी

अविकल उत्तराखंड

कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में दिन- दहाड़े तीन अज्ञात महिलाओं ने कोटद्वार निवासी महिला के गले से 2 सोने की चेन पर झपटा मार दिया, और मौके पर फरार हो गई। पुलिस ने इस अपराध में लिप्त दो महिलाओं की पहले ही गिरफ्तारी कर ली थी। पूरे मामले में शामिल मुख्य महिला सोनी जो फरार चल रही थी,आखिरकार पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गई है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजन के साथ हुयी इस लूट की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें पूर्व में 02 अभियुक्ताओं पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर किया जा चुका था व फरार चल रही मुख्य अभियुक्ता की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था लेकिन अभियुक्ता शातिर किस्म की होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदल कर गिरफ्तारी से बच रही थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा अभियुक्ता की गिरफ्तारी पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

पौड़ी पुलिस द्वारा पुनःकुशल रणनीति बनाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सर्विलांस, मुखबीर आदि की मदद से पतारसी-सुरागरसी कर विभिन्न प्रदेशों में दबिश देने के फलस्वरुप उपरोक्त अभियोग में संलिप्त और ईनामी अभियुक्ता सोनी पत्नी आनंद को अलवर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम/पता अभियुक्ता
सोनी देवी (उम्र -35 वर्ष) पत्नी आनंद, निवासी- ग्राम खेलडी, सर्वेश्वर नगर, दौसा, राजस्थान।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 157/2024, धारा 392 भादवि0

पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक राजविक्रम पंवार
2. मुख्य आरक्षी संतोष
3. मुख्य आरक्षी सुनील मलिक
4. आऱक्षी हरीश-C.I.U
5. महिला होमगार्ड सपना
6. महिला होमगार्ड दीप्ति

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *