उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीडी रतूड़ी का निधन 

सीएम ने आंदोलनकारी रतूड़ी के निधन पर शोक जताया

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीडी रतूड़ी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। बीडी रतूड़ी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने दुख जताया। बीडी रतूड़ी का देहरादून के जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। क्षेत्रीय जन भावनाओं के जोरदार पक्षधर रहे बी डी रतूड़ी 2007 से 2012 तक राज्य मंत्री के रूप में भागीरथी घाटी नदी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे। इसके अलावा सरकारी नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद वह तुरंत उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ गए सबसे पहले उन्होंने जिला अध्यक्ष देहरादून के पद पर क्रांति दल को सेवा दी।

उनके निधन पर दल के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी दिवाकर भट्ट, पूरन सिंह कठैत त्रिवेंद्र सिंह पवार दिनेश भट्ट सुशील उनियाल भुवन जोशी इंद्र सिंह मनराल जिलाध्यक्ष राकेश चौहान आनंद सिंह असगोला, समेत उत्तराखंड क्रांति की सभी कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व राज्यमंत्री एवं उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक बी.डी. रतूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने राज्य आंदोलन के प्रमुख नेतृत्वकारियों में से एक, उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष बी डी रतूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि स्व बी डी रतूड़ी जी एक प्रतिबद्ध राज्य आंदोलनकारी, राज्य आंदोलन के अगुवा, शालीन व दृढ़ निश्चयी व्यक्तित्व के धनी रहे। एक अधिवक्ता के रूप में भी वे हमेशा पीड़ित लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे। बी सी खंडूरी जी की सरकार में वे भागीरथी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे।
उपपा ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी मृत्यु से हमने उत्तराखंड के एक अनुभवी नेतृत्वकारी साथी को खो दिया है जिनकी कमी हमेशा रहेगी।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *