स्वतन्त्रता सेनानी चौ• सत्येंद्र सिंह कला एवं साहित्य रत्न पुरस्कार” से सम्मानित होंगे साहित्यकार

एक अक्टूबर को पूर्व सीएम करेंगे सात वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। सोसाइटी ऑफ मिशन 4G प्लस गौ,गंगा, गांव और गायत्री एवं संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सात वरिष्ठ साहित्यकारों को स्वतन्त्रता सेनानी चौ• सत्येंद्र सिंह कला एवं साहित्य रत्न पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा।

शनिवार को आहूत प्रेस वार्ता में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक एवं चेयरमैन शालिन सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष सात साहित्यकारों/कलाकारों को चौधरी सत्येंद्र सिंह की स्मृति में “स्वतन्त्रता सेनानी चौ• सत्येंद्र सिंह कला एवं साहित्य रत्न पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा । यह सम्मान कार्यक्रम सुभाष भट्ट की सोसाइटी ऑफ मिशन 4G प्लस गौ, गंगा, गांव और गायत्री द्वारा किया जाएगा।

यह पुरस्कार पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के हाथों द्वारा 1 अक्टूबर को प्रदान किया जाएगा। इसमें साहित्यिक जगत के 7 वरिष्ठतम साहित्यकारों को चयनित किया गया है। एक अक्टूबर को एक वृहद कला एवं साहित्यिक संगम काव्य संध्या का आयोजन भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि चौधरी सत्येंद्र सिंह उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी संघ के अध्यक्ष रहे। उन्हें भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न अवसरों पर सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरित होकर चौधरी सत्येंद्र सिंह ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया जिसके लिए उन्हें भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान कई बार जेल जाना पड़ा। स्वतंत्रता के बाद उन्हें उनके आजादी में योगदान के लिए केंद्र सरकारों द्वारा दो बार ताम्र पत्र देकर सम्मान प्रदान किया गया ।

स्वतंत्रता के बाद ही उन्हें 1947 से 1957 तक 10 वर्षों की अवधि तक मानक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। उन्होंने विनोबा भावे के साथ भी काम किया जिन्हें भारतीय पुनर्जागरण का जनक माना जाता है ।

भूदान समिति देहरादून के संयोजक रहे। अमीर जमीदारों और गरीब भूमि किसानों को खेती के लिए भूमि दान करने के लिए प्रेरित किया

उन्होंने बताया कि जौनसार कालसी के अशोक आश्रम के संस्थापक सदस्य भी रहे। पहाड़ के स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए सदैव काम करते रहे। चौधरी सतेंद्र सिंह डी ए वी प्रबंध समिति, एमकेपी कन्या पाठशाला, रेड क्रॉस सोसाइटी, खादी ग्राम उद्योग आदि जैसे कई सामाजिक संगठनों के साथ काम करते रहें ।

वह एक सच्चे राष्ट्रवादी अंतर्राष्ट्रीय शांति और भाईचारे के प्रबल विश्वासी व्यक्तित्व थे। कहा कि मिशन 4G फाउंडेशन ने उनकी स्मृति में इस वर्ष के “स्वतन्त्रता सेनानी चौ• सत्येंद्र सिंह कला एवं साहित्य रत्न पुरस्कार” देने का फैसला किया गया है।

सोसाइटी ऑफ मिशन 4G प्लस के बारे में संस्था के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र भट्ट ने बताया मिशन 4G प्लस, ने पूर्व में भी एक साहित्यक संध्या का आयोजन संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में किया था, इस बार यह संध्या कुछ अलग होगी क्योंकि इसमें एक महान स्वतंत्रता सेनानी का नाम जुड़ गया है।
इस अवसर पर डा, राकेश डंगवाल, राकेश उनियाल, कालिका प्रसाद सेमवाल व अशोक खन्ना उपस्थित रहे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *