विजिलेंस ने घूसखोर डेढ़ दर्जन अधिकारी/कर्मी को जेल में डाला

सिंहावलोकन 2024 -विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर ने पकड़े कई रिश्वतखोर

अविकल उत्तराखंड

हल्द्वानी। सतर्कता टीम ने 2024 में 19 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
सतर्कता विभाग के निदेशक डॉ वी मुरूगेशन ने बताया कि सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी को वर्ष 2024 में कुल 108 शिकायतें प्राप्त हुई। जांच के उपरान्त 16 शिकायतों में भ्रष्टाचार सम्बन्धी आरोप सही पाये जाने पर सेक्टर की टीम ने कार्यवाही करते हुये कुल 19 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

गिरफ्तार कुल 19 अधिकारियों में से तीन राजपत्रित अधिकारी एवं 16 अराजपत्रित अधिकारी है। इनमें से 15 मामलों में न्यायालय।में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। उत्तराखण्ड राज्य गठन के पश्चात् से अब तक वर्ष 2024 में सर्वाधिक ट्रैप सम्बन्धी कार्यवाही की गयी है। इससे पूर्व वर्ष-2022 में 07 एवं वर्ष 2023 में 09 ट्रैप सम्बन्धी कार्यवाही की गयो थी।
सेक्टर हल्द्वानी में आय से अधिक सम्पत्ति मामलों में वर्ष 2024 में 02 अभियोग पंजीकृत किये गये है। वर्तमान में ट्रैप सहित कुल 05 अभियोगों की विवेचना प्रचलित है। इसके अतिरिक्त सेक्टर में 05 प्रकरणों में खुली जांचे चल रही है। इन सभी लम्बित प्रकरणों में निमयानुसार शीघ्र विवेचना/जांच पूर्ण कर अग्रिम कार्यवाही कर ली जायेगी।

वर्ष 2024 में कुल 05 अभियोगों में सेक्टर हल्द्वानी द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को दोषी पाते हुये कठोर कारावास की सजा दी गयी है। सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाइन नम्बर 9456592300 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *