अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ के अध्यक्ष धीरज व महामंत्री अशोक कुमार बने

अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ, उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ के अध्यक्ष धीरज व महामंत्री अशोक कुमार बने।

अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ, उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन 2025 संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में संगठन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया के परिणामस्वरूप धीरज गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। अन्य निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

महामंत्री – अशोक कुमार

प्रदेश उपाध्यक्ष – उदित कुमार वर्मा

कोषाध्यक्ष – धीरेन्द्र प्रताप सिंह

प्रदेश संयुक्त मंत्री – नवीन कुमार

उपाध्यक्ष (गढ़वाल मंडल) – अरविंद यादव

उपाध्यक्ष (कुमायूं मंडल) – राजीव कुमार जायसवाल

इसके अतिरिक्त, कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में आलोक कुमार, नवीन कुमार, मनोज कुमार, सुन्दर सिंह तोमर, सुरेश चन्द्र निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। अधिवेशन में संघ के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *