अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। काफी इंतजार के बाद हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय को पूर्णकालिक कुलपति मिल ही गया।
प्रो. प्रकाश सिंह बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के नए कुलपति होंगे। प्रो. सिंह वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के निदेशक हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर प्रकाश सिंह को गढ़वाल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने से पांच साल/ 70 वर्ष जो भी पहले हो तक की गई है।

