नैनबाग में यमुना नदी में गिरी पिकअप, चार घायल

300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

अविकल उत्तराखण्ड

टिहरी।थाना केम्पटी क्षेत्रान्तर्गत सुमन क्यारी चौकी नैनबाग के पास शनिवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ।  एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए यमुना नदी में जा समाया। वाहन के परखच्चे उड़ गए।

सूचना मिलते ही चौकी नैनबाग से पुलिस टीम मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

वाहन में चार लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो लोग दुर्घटना के समय ही ऊपर छिटक गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।

तीसरे व्यक्ति को रेस्क्यू टीम ने नदी से निकालकर अस्पताल पहुँचाया, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश कुछ समय तक चलती रही। बाद में उसे भी घायल अवस्था में ढूंढ लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर उपचार मिल सका। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *