पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन

अविकल उत्तराखण्ड


देहरादून। थराली की पूर्व विधायक व जनपद चमोली की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह  का शनिवार की सुबह निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं और उनका गुड़गांव के अस्पताल में कई महीनों से इलाज चल रहा था।


दो सप्ताह पहले ही उन्हें मैक्स रेफर किया गया था। मैक्स अस्पताल से वह अपने आवास पर आ गई थी।  उनके पति मगनलाल शाह भी थराली के विधायक रहे थे। उनके निधन के बाद ही मुन्नी देवी शाह उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थी। वर्तमान में उनके बेटे गणेश शाह कर्णप्रयाग नगर पालिका के अध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *