गढ़वाल परिक्षेत्र में 344 पुलिस कर्मियों का वार्षिक स्थानांतरण

स्थानांतरण नीति-2020 के तहत पर्वतीय व मैदानी जनपदों में अदला-बदली

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वार्षिक स्थानांतरण किया गया। यह कार्रवाई स्थानांतरण नीति-2020 के तहत पर्वतीय और मैदानी जनपदों में निर्धारित समयावधि पूर्ण करने वाले कार्मिकों के बीच की गई।

गढ़वाल परिक्षेत्र के पर्वतीय जनपदों से कुल 1092 कार्मिक पात्र पाए गए, जिनमें से 85 प्रतिशत कार्मिकों ने समयावधि पूर्ण करने के बाद भी स्वेच्छा से पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा जारी रखने की इच्छा जताई। स्थानांतरण नीति में प्रावधानित व्यवस्था के अनुसार शेष 15 प्रतिशत कार्मिकों को पर्वतीय जनपदों से मैदानी जनपदों में भेजा गया।

पर्वतीय से मैदानी जनपद स्थानांतरण

एएसआई : 09

हेड कांस्टेबल : 45

कांस्टेबल : 106

मैदानी से पर्वतीय जनपद स्थानांतरण

एएसआई : 13

हेड कांस्टेबल : 49

कांस्टेबल : 122

कुल मिलाकर परिक्षेत्र के 344 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *