बाल दिवस पर इंटेंसिव केयर सेंटर में स्पोर्ट्स डे का शानदार आयोजन
अलकनंदा हाउस ओवरऑल चैंपियन
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। राज्य के प्रथम आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में बाल दिवस के अवसर पर “स्पोर्ट्स डे–2025” का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी तथा सड़क पर जीवन बिताने वाले बच्चे अब शिक्षा और खेल की मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं। इंटेंसिव केयर सेंटर में दी जा रही शिक्षा, खेल प्रशिक्षण व विविध गतिविधियों ने बच्चों में आत्मविश्वास का संचार किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब खेल स्पर्धाओं में पदक के रूप में सामने आ रहे हैं।

चार सदनों में बच्चों की प्रतिस्पर्धा
सेंटर में बच्चों को उत्तराखंड की दो प्रमुख नदियों और दो पर्वत चोटियों के नाम पर चार सदनों—
नंदा (लाल), अलकनंदा (हरा), पिंडर (पीला), त्रिशूल (नीला)—में विभाजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं मार्च-पास्ट से हुआ। इसके बाद बच्चों ने पीटी डिस्प्ले और स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।

खेल प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम
लेमन रेस (छोटे बच्चे):
सुनाक्षी (नंदा) – रजत
ब्यूटी व शिवानी (अलकनंदा/पिंडर) – कांस्य
दौड़ स्पर्धा (छोटे बच्चे):
आर्यन (अलकनंदा) – स्वर्ण
तन्नू (पिंडर) – रजत
मनप्रीत (त्रिशूल) – स्वर्ण
करण (त्रिशूल) – कांस्य
100 मीटर दौड़ (बालक):
लक्ष्मण (त्रिशूल) – स्वर्ण
शिवा (पिंडर) – रजत
हरीश (अलकनंदा) – कांस्य
100 मीटर दौड़ (बालिका):
सोनम (अलकनंदा) – स्वर्ण
गुड़िया (पिंडर) – रजत
मीनाक्षी (त्रिशूल) – कांस्य
400 मीटर रिले रेस:
अलकनंदा – स्वर्ण
त्रिशूल – रजत
नंदा – कांस्य
खो-खो (मिक्स):
अलकनंदा विजेता
हर्डल रेस:
अमित (त्रिशूल) – स्वर्ण
आदित्य (पिंडर) – रजत
चांदनी (अलकनंदा) – कांस्य
अलकनंदा हाउस ओवरऑल विजेता
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अलकनंदा हाउस ने 255 अंक अर्जित कर ओवरऑल हाउस चैंपियन का खिताब जीता।
प्रथम – अलकनंदा (255 अंक)
द्वितीय – त्रिशूल (232 अंक)
तृतीय – नंदा (185 अंक)

खेलों का संचालन प्रोजेक्ट लीडर संचित कुमार तथा शिक्षक कुलदीप सिंह चौहान ने रेफरी के रूप में किया। कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और खुशी का सफल संगम साबित हुआ।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, श्रवण कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य साधुराम इंटर कॉलेज), विवेक कुमार, अशोक बिष्ट, संचित कुमार (आसरा ट्रस्ट), मानसी शर्मा, दीक्षा धीमान तथा अन्य अतिथि उपस्थित रहे।


