‘आपदा प्रभावित धराली के मुद्दे पर वैज्ञानिकों ने खेला ब्लेम गेम’

देखें वीडियो, भाजपा नेता कर्नल कोठियाल ने कहा,147 लोग दबे हैं मलबे में

लापता लोगों के मुद्दे पर कर्नल और सरकार के आंकड़ों में अंतर

अब गोदियाल जाएंगे धराली में

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। भाजपा नेता कर्नल कोठियाल के धराली आपदा के बाबत वॉयरल वीडियो से प्रदेश की राजनीति का तापमान कड़कती ठंड में गर्मा गया है।

हाल ही में यूकॉस्ट के विश्व आपदा सम्मेलन में बोलते हुए कर्नल कोठियाल ने 5 अगस्त को आई धराली आपदा को लेकर कई गम्भीर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि धराली के मलबे में 147 लोग अभी भी दबे हैं। लेकिन उनको निकालने के कोई प्रयास नहीं किए गए।
कर्नल ने आपदा प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थिति का अध्ययन करने गए वाडिया, यू कॉस्ट के चार वैज्ञानिक धराली में ही बैठे रहे। ये वैज्ञानिक भी ग्राउंड जीरो पर नहीं गए। और उन्होंने ‘निम’ नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ मोंटेनियरिंग के दो इंस्ट्रक्टर को सम्बंधित पहाड़ी पर चढ़ाकर वीडियो बनवाया और सरकार को रिपोर्ट सौंप दी।

देखें कर्नल कोठियाल ने क्या कहा

कोठियाल ने कहा कि धराली में वैज्ञानिकों ने ब्लेम गेम खेला। सेना ने 10 दबे लोगों को।निकाला। कर्नल कोठियाल ने कहा कि धराली में NDRF ,आईटीबीपी व सेना से उनकी विशेषज्ञता के हिसाब से काम नहीं लिया गया। व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि 12वीं पास से क्लास 2 का काम करवाया गया।
उन्होंने हिमालयी क्षेत्र में चीन के बढ़ते ढांचे से तुलना करते हुए कहा कि वाइब्रेंट विलेज को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि धराली में बचे लोग गुमसुम हो गए हैं। सेना की तरह सिस्टम को भी लापता लोगों की खोज करनी चाहिए।उन्हें मोक्ष नहीं मिला है।

कर्नल कोठियाल के वॉयरल वीडियो के बाद धराली आपदा में लापता व मृतकों की वास्तविक संख्या के बाबत नयी बहस छिड़ गयी है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक
धराली आपदा पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई। जबकि लापता (मृत्यु-पंजीकरण हेतु अनुमोदित): लगभग 67 लोग, जिनमे 25 नेपाली नागरिक शामिल हैं।

इधऱ, कर्नल कोठियाल के बयान के बाद आपदा प्रबंधन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गयी है। आपदा के समय कई आलाधिकारी अधिकतर समय आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा प्राधिकरण।में सिर जोड़कर बैठे रहे। और कभी कभार मॉक ड्रिल की रिहर्सल कर आपदा से जूझने का अभ्यास किया गया।

बहरहाल, धराली के मलबे में दबे 147 लोगों को कैसे चार महीने बाद बाहर निकाला जाएगा,यह भी कम पेचीदा कार्य नहीं है।

कांग्रेस नेता गोदियाल जाएंगे धराली

इधऱ, कर्नल कोठियाल के बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल धराली जाएंगे।
पार्टी की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि अब कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी धराली जा रहे हैं। पहाड़ के दर्द को समझने वाले गोदियाल पीड़ित परिवारों से मिलकर सरकार का ध्यान उनकी समस्याओं पर आकर्षित करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा स्वयं ही अपनी सरकार की नाकामियों की पोल खोल रही है। आपदा के समय तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा प्रशासन की रोक-टोक के बावजूद पीड़ितों के बीच पहुंचे और उनका दर्द बाँटा।

मलबे में दबे लोगों के परिजन आज भी मदद के लिए पुकार रहे हैं और सरकार उनके दर्द को सुनने में नाकाम रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *