बिलकोट–नैनीडांडा की चोटी पर चढ़ा जंगली हाथी

पेयजल लाइन तोड़ी, बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत

अविकल उत्तराखंड

पौड़ी। बिलकोट विकास क्षेत्र नैनीडांडा की चोटी पर एक जंगली हाथी पहुंच गया। हाथी सड़क से लगभग 2 किलोमीटर ऊपर खड़ी चढ़ाई चढ़कर बिलकोट स्थित प्राथमिक एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तक पहुंच गया।

यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। गनीमत रही कि इस दौरान जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
हालांकि हाथी ने क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की पूरी लाइन तोड़ दी, जिससे विद्यालय और ग्रामीणों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से विद्यालय के आसपास बाघ की आवाज भी सुनाई दे रही है। कुछ दिन पहले गांव में पालतू बकरी और गाय को बाघ ने अपना शिकार बना लिया था। इससे क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *